पुरुष वेशभूषा: पगड़ी/साफा (मदील दशहरे पर, मोठड़ा विवाह पर, लहरिया श्रावण में), अंगरखी/बुगतरी, आत्मसुख (सर्दियों का वस्त्र), ब्रीचेस (चूड़ीदार पाजामा), पछेवड़ा (मोटा सूती ओढ़ना)।
स्त्री व आदिवासी वस्त्र: पोमचा (जयपुर — पुत्र जन्म पर पीला, पुत्री पर गुलाबी; हाड़ौती में 'चीड़ का पोमचा' काला)। लहरिया (जयपुर) व मोठड़ा (जोधपुर)। आदिवासी: ताराभांत की ओढ़नी, कटकी, कछाबू (भील घाघरा), ढेपाड़ा (भील तंग धोती), खोयतू।
इस टॉपिक में क्या है
2. सिर से पैर तक प्रमुख आभूषण
3. एक नज़र में तुलनात्मक तालिका
4. ★ RPSC Favourite Traps एवं देसी जुगाड़
क्विक रिवीजन
'चूप' व 'रखन' दाँत के आभूषण हैं, जबकि 'चोप' व 'बेसरी' नाक के आभूषण हैं।
'मेमंद', 'टीडी भळको', 'बोरला' व 'दामिणी' सिर/मस्तक के आभूषण हैं।
'सुरलिया', 'पीपलपत्रा', 'टोटी' व 'ओगन्या' कान के आभूषण हैं।
'तिंमणिया', 'तुस्सी', 'हालरो', 'खुंगाली' व 'बजट्टी' गले के आभूषण हैं।
'गोखरू' व 'नौकरी' कलाई के तथा 'तड्डा' व 'अनत' बाजू के आभूषण हैं।
'दामणा' हाथ की दो उँगलियों में व 'अरसी' अंगूठे में पहनी जाती है।
'कंदोरा', 'करधनी', 'कणकती' व 'सटका' कमर के आभूषण हैं।
'नेवरी', 'टणका', 'आंवला' व 'फोलरी' (उँगली) पैर के आभूषण हैं।
'ताराभांत की ओढ़नी' राजस्थान की आदिवासी महिलाओं में सर्वाधिक लोकप्रिय है।
'चीड़ का पोमचा' (काला रंग) हाड़ौती क्षेत्र की विधवा महिलाओं द्वारा ओढ़ा जाता है।