मराठों का प्रथम राजनीतिक हस्तक्षेप: 1734 में बूंदी उत्तराधिकार संघर्ष में (बुधसिंह की पत्नी व सवाई जयसिंह की बहन) अमरकँवर ने मराठा सरदार मल्हारराव होल्कर को आमंत्रित किया।
हुरड़ा सम्मेलन (17 जुलाई 1734, भीलवाड़ा): मराठों को भगाने हेतु सवाई जयसिंह II की योजना; अध्यक्षता मेवाड़ के महाराणा जगतसिंह द्वितीय ने की। आपसी फूट के कारण यह सम्मेलन असफल रहा।
प्रमुख युद्ध: राजमहल (1747) व बगरू (1748 — ईश्वरीसिंह बनाम माधोसिंह), तुंगा युद्ध (1787 — सवाई प्रतापसिंह बनाम महादजी सिंधिया), पाटन (1790) व गिंगोली युद्ध (1807 — कृष्णा कुमारी विवाद)।
इस टॉपिक में क्या है
2. ईस्ट इंडिया कंपनी से संधियाँ (1817–1823)
3. एक नज़र में तुलनात्मक तालिका
4. ★ RPSC Favourite Traps एवं देसी जुगाड़
क्विक रिवीजन
राजस्थान में मराठों का प्रथम राजनीतिक हस्तक्षेप 1734 में बूंदी में हुआ (अमरकँवर द्वारा आमंत्रित)।
हुरड़ा सम्मेलन (भीलवाड़ा) 17 जुलाई 1734 को मराठों के विरुद्ध आयोजित हुआ।
मेवाड़ के महाराणा जगतसिंह द्वितीय ने हुरड़ा सम्मेलन की अध्यक्षता की।
तुंगा का युद्ध (1787) सवाई प्रतापसिंह व मराठा महादजी सिंधिया के बीच हुआ।
गिंगोली युद्ध (1807) मेवाड़ की राजकुमारी कृष्णा कुमारी विवाद पर जयपुर-जोधपुर के बीच हुआ।
लॉर्ड हेस्टिंग्स ने 1817–18 में आश्रित पार्थक्य की नीति लागू की।
सर चार्ल्स मेटकॉफ ने 1817–18 की राजपूताना संधियाँ करवाईं।
करौली (9 नवंबर 1817, हरबक्शपाल) 1817–18 लहर में संधि करने वाली प्रथम रियासत थी।
कोटा (दिसंबर 1817) ने प्रथम विस्तृत व शर्तों सहित संधि की।
सिरोही (11 सितंबर 1823, शिवसिंह) अंग्रेजों से संधि करने वाली अंतिम रियासत थी।