बाबा रामदेवजी ('रामसा पीर' / 'पीरों के पीर'): जन्म उंडूकाश्मीर (बाड़मेर); समाधि रुणेचा (जैसलमेर)। कामड़िया पंथ (तेरहताली नृत्य); ग्रंथ 'चौबीस बाणियां'; पचरंगी ध्वजा 'नेजा'; घोड़ा लीला; रात्रि जागरण 'जम्मा'।
गोगाजी ('जहारपीर' / सर्प रक्षक) व पाबूजी (ऊँट व प्लेग रक्षक): गोगाजी का जन्म ददरेवा (चूरू — शीर्षमेड़ी), धुरमेड़ी गोगामेड़ी (हनुमानगढ़); थान खेजड़ी वृक्ष के नीचे। पाबूजी (कोलू, फलोदी) — ऊँट लाने का श्रेय (रायका/रेबारी के आराध्य), घोड़ी केसर कालमी, सर्वाधिक लोकप्रिय फड़ (रावणहत्था)।
हड़बूजी सांखला व मेहाजी मांगलिया: हड़बूजी (बेंगटी, फलोदी) — मंदिर में इनकी 'बैलगाड़ी' की पूजा होती है (राव जोधा द्वारा भेंट)। मेहाजी मांगलिया (बापिणी) — घोड़ा किरड़ काबरा।
इस टॉपिक में क्या है
2. अन्य प्रमुख लोक देवता (पंच पीर में शामिल नहीं)
3. एक नज़र में तुलनात्मक तालिका
4. ★ RPSC Favourite Traps एवं देसी जुगाड़
क्विक रिवीजन
पंच पीर ('गोपा मेरा है'): गोगाजी, पाबूजी, मेहाजी, रामदेवजी व हड़बूजी (तेजाजी शामिल नहीं)।
बाबा रामदेवजी (रुणेचा) ने कामड़िया पंथ चलाया व 'चौबीस बाणियां' ग्रंथ लिखा।
रामदेवजी की पचरंगी ध्वजा 'नेजा' व रात्रि जागरण 'जम्मा' कहलाता है।
गोगाजी ('जहारपीर') की शीर्षमेड़ी ददरेवा व धुरमेड़ी गोगामेड़ी में है।
पाबूजी ऊँट व प्लेग रक्षक देवता हैं; इनकी फड़ सर्वाधिक लोकप्रिय (रावणहत्था) है।
बेंगटी (फलोदी) में हड़बूजी की बैलगाड़ी की पूजा होती है।
तेजाजी (खरनाल) काला-बाला व कृषि उपकारक देवता हैं; घोड़ी लीलण है।
देवनारायणजी की फड़ सबसे लंबी व प्राचीनतम है (1992 डाक टिकट, जंतर वाद्य)।
वीर कल्लाजी राठौड़ को '4 हाथों वाले लोकदेवता' कहा जाता है।
मल्लीनाथजी (तिलवाड़ा) में राजस्थान का प्राचीनतम पशु मेला भरता है।