उत्पत्ति व विस्तार: प्री-कैंब्रियन युग की प्राचीनतम वलित (वर्तमान में अवशिष्ट) पर्वतमाला (यूएसए के अप्लेशियन समकालीन)। पालनपुर (गुजरात) से रायसीना हिल (दिल्ली) तक 692 किमी; राजस्थान में 550 किमी (~80%, खेड़ब्रह्मा से खेतड़ी)। औसत ऊँचाई 930 मी.।
प्रमुख चोटियाँ (अवरोही क्रम): 1. गुरु शिखर (सिरोही — 1,722 मी., टॉड ने 'संतों का शिखर' कहा), 2. सेर (1,597 मी.), 3. देलवाड़ा (1,442 मी.), 4. जरगा (उदयपुर — 1,431 मी.), 5. अचलगढ़ (1,380 मी.), 6. कुंभलगढ़ (1,224 मी.), 7. रघुनाथगढ़ (सीकर — 1,055 मी., उत्तरी अरावली सर्वोच्च), 8. मोरामजी/गौरमजी (933 मी., मध्य अरावली सर्वोच्च)।
इस टॉपिक में क्या है
2. अरावली के प्रमुख दर्रे (नाल)
3. एक नज़र में तुलनात्मक तालिका
4. ★ RPSC Favourite Traps एवं देसी जुगाड़
क्विक रिवीजन
अरावली प्री-कैंब्रियन युग की प्राचीनतम वलित (अवशिष्ट) पर्वतमाला है (कुल लंबाई 692 किमी)।
अरावली का 550 किमी (~80%) भाग राजस्थान में है (खेड़ब्रह्मा से खेतड़ी)।
गुरु शिखर (1,722 मी., सिरोही) सर्वोच्च चोटी है; टॉड ने इसे 'संतों का शिखर' कहा।
शीर्ष 5 चोटियाँ: गुरु शिखर, सेर, देलवाड़ा, जरगा, अचलगढ़।
रघुनाथगढ़ (1,055 मी., सीकर) उत्तरी अरावली की सर्वोच्च चोटी है।
मोरामजी/गौरमजी (933 मी.) मध्य अरावली की सर्वोच्च चोटी है।
अरावली का सर्वाधिक विस्तार उदयपुर-सिरोही व न्यूनतम विस्तार अजमेर में है।
अरावली का विस्तार दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व की ओर है।
राजसमंद के प्रमुख दर्रे: गोरमघाट, कामलीघाट, हाथीगुड़ा व झीलवाड़ा नाल।
बर, परवेरिया, शिवपुरघाट व सूराघाट मध्य अरावली के प्रमुख दर्रे हैं।